October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

परिनिर्वाण दिवस पर ग्रामीणों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को जगजीतपुर के ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंबेडकर पार्क के अध्यक्ष अजय दास महाराज ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि संविधान के निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका थी। समाज का हर तबका उनको याद करता है। हमलोग बचपन से ही उनके बारे में सारी बातों को जानते रहे हैं।
उनके प्रति हमारी पूरी श्रद्धा है। उन्होंने संविधान का बेहतर ढंग से निर्माण किया। समाज के हर तबके के उत्थान की बात की। गरीब तबके के लोगों को उन्होंने पढ़ने का अवसर दिलाया। उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा इतिहास में है। पूर्व प्रधान यशपाल सिंह ने कहां की यह दिन हमें संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए। बाबा साहेब के हर अनुयायी को उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उनका मूल मंत्र था शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो। इस मौके पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व प्रधान श्यामसुंदर सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, कलीराम, राजदीप मैनवाल, सतीश दुबे, मोनू कुमार, करणवीर, डॉ गौतम, हर्ष नौटियाल, सागर कुमार, दीपक, पंकज कुमार, रवि कुमार, मुकेश कुमार, लोकेश, विक्रांत, उमेश बर्मन, सनी, राहुल आदि सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।