देहरादून। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करके किसी की जान बचा सकते हैं। इसी भावना व कामना से देहरादून में 50 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। मौका था भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती का।
रविवार को जन कल्याण न्यास, 15 तिलक रोड देहरादून उत्तराखंड द्वारा मानव सेवार्थ शिवाजी धर्मशाला सहारनपुर रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुण्य कार्य मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देहरादून महानगर (दक्षिण) के लगभग 50 स्वयंसेवक रक्तदान कर सहभागी बने।
कार्यक्रम में विजय जी (निदेशक-विश्व संवाद केंद्र उत्तराखंड) द्वारा पाथेय प्राप्त हुआ व प० मदनमोहन मालवीय जी को स्मरण कर अनेक संस्मरण बताए। कार्यक्रम में 127 बार रक्तदान कर चुके योगेश अग्रवाल को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जनकल्याण न्यास के सचिव पवन शर्मा , सुधीर (नंदकिशोर जी, महानगर प्रचारक जितेंद्र, महानगर कार्यवाह महेंद्र, सह-कार्यवाह सतेंद्र, विजय (भाग कार्यवाह), शंकर (महानगर बाल विद्यार्थी प्रमुख), नीतीश व कार्यक्रम संयोजक मनीष नगर कार्यवाह (लक्ष्मण नगर), विष्णु, आयुष उपस्थित रहे। महंत इंद्रेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक का अथक सहयोग प्राप्त हुआ।
50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

More Stories
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री