August 8, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

मसूरी। मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र की एक महिला ने एक फेसबुक फ्रेंड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने पहले फेसबुक के जरिये दोस्ती कर महिला को जाल में फांसा और फिर घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध ने मसूरी कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को किच्छा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मसूरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था कि उधमसिंह नगर निवासी एक युवक ने महिला के साथ फेसबुक के जरिये दोस्ती की और मेलजोल बढ़ाया। उसके बाद महिला के घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी युवक झड़ीपानी क्षेत्र में वेल्डिंग का कार्य करता है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को किच्छा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने युवक पर आरोप लगाया है कि वह दुष्कर्म का वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।