October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मुख्यमंत्री घोषणा एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैम्प कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत सिंचाई विभाग के अधीन मुख्यमंत्री घोषणा एवं अन्य विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा तथा अन्य विकास कार्यों के शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने मालदेवता, क्यारा, सिल्ला, भितरली, सालावाला रिस्पाना आदि क्षेत्रों में सिंचाई विभाग से होने वाले कार्यों का शीघ्र स्टीमेट इस्टीमेट तैयार करने और शासन से सबंधित सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान तटीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों को दिक्कत न हो यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा बरसात से पहले सभी कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मंत्री जोशी ने बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त पुश्ता, नालियों सहित तमाम कार्यों को सुनियोजित ढंग से करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने दैवीय आपदा वाले कार्य समयबद्ध तरीके से कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिचाई सचिव हरीचंद सेमवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान, मुख्य अभियंता आरसी तिवारी, ईई राजेश लाम्बा, ईई आरसी उनियाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।