May 1, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

यूपी के महानगरों में भी भाजपा की सरकार

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र के बाद उत्तर प्रदेश और अब शहर के चुनाव में अपना परचम लहराया है। भारतीय जनता पार्टी ने महापौर की 16 सीट में से 14 पर जीत दर्ज की। दो सीट पहली बार मेयर के चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई है।

मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के मुकेश आर्य बंधु तथा अयोध्या में भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय ने बाजी मारी है। यूपी नगर निगम चुनाव का पहला नतीजा आया। बीजेपी के मुकेश आर्य बंधु जीते, कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया। मथुरा नगर न‍िगम चुनाव में कांग्रेस पीछे बीजेपी ने बढ़त बनाई।

फैज़ाबाद अयोध्या नगर निगम पर भाजपा का कब्ज़ा। अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम का परिणाम घोषित हो गया। भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने सपा के गुलशन बिंदु को 4600 वोटों के अंतर से हराया। अयोध्या-फैजाबाद को योगी सरकार ने नगर निगम बनाया है।

मेयर पद के चुनाव में सत्ता पर काबिज भाजपा को बसपा से कड़ी टक्कर मिली । मेयर पद के चुनाव में बीते वर्ष सत्ता में रही समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस मुकाबले से बाहर हैं।

लखनऊ: संयुक्ता भाटिया -जीतीं (बीजेपी)

इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता -जीतीं (बीजेपी)

अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय-जीते (बीजेपी)

मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल -जीते(बीजेपी)

मथुरा: मुकेश आर्यबंधू -जीते(बीजेपी)

बरेली: उमेश गौतम – जीते (बीजेपी)

कानपुर: प्रमिला पाण्डेय-जीतीं (बीजेपी)

अलीगढ़: मोहम्मद फुरकान-जीते(बसपा)

गोरखपुर: सीताराम जायसवाल-जीते (बीजेपी)

वाराणसी: मृदुला जायसवाल – जीतीं(बीजेपी)

गाजियाबाद: आशा शर्मा -जीतीं (बीजेपी)

मेरठ: सुनीता वर्मा-जीतीं (बसपा)

आगरा: नवीन जैन जीते (बीजेपी)

झांसी: रामतीरथ-जीते (बीजेपी)

सहारनपुर: संजीव वालिया- जीते (बीजेपी)

फिरोजाबाद: नूतन ठाकुर- जीतीं (बीजेपी)।

गोरखपुर में नगर निगम में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल ने रिकार्ड जीत के साथ कब्जा जमाया। सीताराम ने सपा के राहुल गुप्ता को 75 हजार से अधिक वोट से पराजित किया। सीताराम को 145992 और राहुल को 70169 वोट मिले। इससे पहले 2006 में भाजपा की अंजू चौधरी लगभग 59 हजार वोटों से जीती थी। इलाहाबाद में महापौर पद की प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता 64000 मतों से विजई घोषित

वाराणसी से भाजपा की प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने कांग्रेस की शालिनी को शिकस्त दी। मृदुला को 1,92188 मत मिले जबकि शालिनी को 1,13345 मत मिले। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी की साधना गुप्ता रहीं। मृदुला 77,843 मत से जीतीं। भाजपा ने यहां से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।

मुरादाबाद से भारतीय जनता पार्टी के विनोद अग्रवाल ने जीत दर्ज की। विनोद ने कांग्रेस के रिजवान कुरैशी को पराजित किया। विनोद ने 21,635 मत से जीत दर्ज की। विनोद अग्रवाल को 94,677 तथा रिजवान को 73,042 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के मोहम्मद यूसुफ तीसरे स्थान पर रहे।

पहली बार हुए मथुरा-वृन्दावन नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी मुकेश आर्य बंधु 22 हजार 125 वोटों से जीते, उन्होंने कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहन सिंह को हराया।

सहारनपुर से भारतीय जनता पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी में पहले तो कांटे का संघर्ष चला। इसके बाद संजीव वालिया बड़ी बढ़त पर आ गए। संजीव वालिया ने बसपा के फजलुर्रहमान को 1996 वोटों से परजित किया। फजलुर्रहमान आगे चल रहे थे लेकिन 14 राउंड के बाद संजीव वालिया ने बढत बनाई और वह जीत तक जारी रही।

मेरठ नगर निगम के महापौर पद पर बसपा की सुनीता वर्मा ने कब्जा जमा लिया। सुनीता ने भाजपा की कांता कर्दम को करीब 25 हजार वोट से पराजित किया। मतगणना शुरू होने से ही सुनीता आगे चल रही थीं। कुछ समय के लिए भाजपा की कांता कर्दम आगे हुईं लेकिन बाद में सुनीता ने उन्हें पछाडते हुए जीत दर्ज कर ली।