October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शासन ने 14 आईएएस, पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में किया फेरबदल

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने 14 आईएएस, पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। आईएएस बंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके पास से प्रबंध निदेशक जीएमवीएन और निदेशक पंचायती राज का दायित्व हटाया गया है। श्री तिवारी के पास शेष विभाग यथावत रहेेंगे। देहरादून की डीएम सोनिका से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का दायित्व हटाया गया है। आईएएस संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आईएएस नंदन कुमार जो कि संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून थे अब ज्वाइंट मजिस्टेªट मसूरी होंगे। आईएएस डा. मेहरबान सिंह बिष्ट से आयुक्त खाद्य का दायित्व हटाया गया है। पीसीएस बीएल फिरमाल से निदेशक समाज कल्याण की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें निदेशक प्रशासन एवं मानीटरिंग, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उधमसिंहनगर और मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस विनोद गिरी गोस्वामी से निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी का दायित्व हटाकर उन्हें प्रबंध निदेशक जीएमवीएन बनाया गया है।