October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

अपनी संस्कृति अपना मंच ने उमंग व उत्साह के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम

देहरादून। अपनी संस्कृति अपना मंच ने सामाजिक प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक रंगों के पर्व होली को बहुत ही श्रद्धा, प्रेम उमंग उत्साह तथा मनोरंजक ढंग से मनाया। उत्सव का आरंभ गणेश वंदना के साथ किया और होली के पारंपरिक गीत गाए। इसके बाद चाय तथा सूक्ष्म जलपान किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सभी महिलाओं ने जमकर भागीदारी की और बहुत आनंद लिया।
विशेष आकर्षण, राधा और कृष्ण बने बच्चों के साथ फूलों की होली खेलना रहा, जिसमें फूलों की होली खेलते हुए सुंदर भजनों के साथ सभी झूम उठे। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पंडित श्रीनिवास नौटियाल के द्वारा गाए रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे गीत पर सभी ने मस्ती में भरकर नृत्य किया। भोजन के साथ चटपटी चाट और होली की पारंपरिक मिठाई गुझिया भी बांटी गई। भारती घिल्ड़ियाल म्यूजिकल चेयर की विजेता रही, रश्मि गौड़ द्वारा उनको उपहार भेंट किया गया। अनन्या और उन्नति राधा और कृष्ण की भूमिका में खूब जंचे। पंडित श्रीनिवास नौटियाल और सचिव पूजा नौटियाल ने प्राचीन शिव हनुमान मंदिर कौलागढ़ में कार्यक्रम का संयोजन किया। इस कार्यक्रम में शशी नौटियाल, पुष्पा मेहरा (1,2), रश्मि गौड़, बबीता कौशल, किरन दत्ता, किरन धवन, पुष्पलता वैश्य, पूनम गौड़, रूपक जुयाल, दीपक कुकरेती, ममता साहू, मोहिनी शर्मा, सुनीता कौशल, कमला उप्रेती अर्चना यादव रीता खरबंदा, गीता कुकरेजा, कांता, उषा नौटियाल तथा गुनगुन तथा अन्य ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भूमिका निभाई।