October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

लोस्तु बडियारगढ़ जनकल्याण समिति आयोजित किया होली मिलन समारोह

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून स्थित एच०एन०बी० कॉलोनी, अजबपुर खुर्द में लोस्तु बडियारगढ़ जनकल्याण समिति (रजि) देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। होली मिलन समारोह में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को होली पर्व की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार जीवन में हर्ष एवं उल्लास का प्रतीक है। यह पर्व अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उल्लास और उमंग के इस पर्व को हम सब मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे से मनाएं। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा होली के दिन ही बुराई का अंत हुआ है। हमारे अंदर जो बुराइयां है उनको समाप्त करने का संकल्प ले। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रघुवीर सिंह का कठेत, उपाध्यक्ष एस.एस मेहरा, अनीता पुंडीर, सह सचिव विनोद असवाल,सलाहकार आर. डी.चमोली, पार्षद विमल उनियाल, कोषाध्यक्ष बलबीर पंवार, उप कोषाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त चमोली, महासचिव दयाल सिंह भंडारी, सांस्कृतिक सचिव पुष्पा नेगी, प्रमिला नेगी आदि उपस्थित रहे।