October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

60 उत्कृष्ट कार्य करने वाली निर्धन महिलाओं को किया सम्मानित

देहरादून। असहाय जन कल्याण सेवा समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र की 60 निर्धन महिलाओं के सम्मान हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत भवन तहसील चैक देहरादून में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलापंचायत अध्यक्ष मधु चैहान उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भारद्वाज, डॉक्टर ममता, रंजीता तोमर, दिव्या बेलवाल तथा रीना उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवीर नौटियाल अध्यक्ष असहाय जन कल्याण सेवा समिति द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवीर नौटियाल द्वारा की गई। बालवीर नौटियाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि उनकी समिति निरंतर निर्धन महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण करवा कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास करती रहती है।
इसी कड़ी में आज महिला सम्मान के अवसर पर सिलाई एवं बुनाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। समिति के उपाध्यक्ष सरदार सेवा सिंह मठारू सहित समिति के अन्य सदस्य कोषाध्यक्ष उर्मिला शर्मा, सैकेटरी राखी अग्रवाल, मुक्ता जोशी  स्वर्ण चमोला, मंजू बलोदी ने सामूहिक रूप से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संस्था निर्धन महिलाओं के प्रति समर्पण भाव से कार्य करती रहेगी। ज्ञातव्य होगी समिति द्वारा करोना काल में संस्था द्वारा सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को ही मास्क बनाने का कार्य देकर ऐसे संवेदनशील समय में उनको रोजगार देने का प्रयास भी किया गया था। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा आए अतिथियों को संस्था के एक सदस्य द्वारा बनाई गई पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा संस्था को बधाई दी गई कि वह वंचित महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण दिलवाकर उन्हें योग्य बनाने का प्रयास कर गुणात्मक कार्य कर रही हैं और इन प्रशिक्षण द्वारा उनके जीवन स्तर को ऊंचा बनाने का प्रयास कर रही है। कहा कि भविष्य में अगर कोई ऐसी योजना होती है तो वहां इन महिलाओं को रोजगार देने का प्रयास करेगी। इसके अतिरिक्त डॉक्टर संजय अग्रवाल द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सभी को विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं सरकार एवं बैंक से बैंकों से मिलने वाली सहायता की जानकारी भी प्रदान की ताकि लोग अपनी आवश्यकतानुसार बैंकों और सरकारी कार्यालयों से संपर्क कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के अंत में सरदार सेवा मठारू द्वारा सभी आए मेहमानों को धन्यवाद दिया गया।