गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी वार्ता की एवं उनके खाने, रहने से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी ली।
सीएम ने प्रातः भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों व पुलिसकर्मियों से की वार्ता

More Stories
भारत-नेपाल मैत्री बैठक एवं लखपति दीदी सम्मेलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस