October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

डीएम ने ली जिला खनन न्यास निधि की बैठक    

देहरादून। जनपद के खनिज प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में जिला खनन न्यास निधि की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा खनन क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के माध्यम से कराए जाने वाले आवश्यक कार्यों के लिए 30 प्रस्तावों पर संस्तुति की गई जिसमें सड़क निर्माण कार्य, शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने, स्वास्थ्य सुविधा, बाढ़ सुरक्षा दीवार, स्कूलों में शौचालय निर्माण, शिक्षा के लिए प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्कूलों के भवन मरम्मत आदि कार्यों पर संस्तुति दी गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खनन क्षेत्र के लिए जो भी कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्रवासियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने परियोजना अधिकारी उरेड़ा को निर्देश दिए हैं कि खनन प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर जिन गांवों में सोलर लाइट लगाई जानी हैं उसके लिए प्रस्ताव उपलब्ध करा दें ताकि इसके लिए धनराशि स्वीकृत की जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, खान अधिकारी डाॅ. दीपक हटवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊखीमठ मनोज भट्ट, सिंचाई पीएस बिष्ट, केदारनाथ राजेश नौटियाल, जल संस्थान संजय सिंह, जल निगम नवल कुमार, विद्युत मनोज कुमार, लघु सिंचाई दीपांकर भारती, परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।