October 27, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कैंप बच्चों को बहुत कुछ सीखने का करते हैं अवसर प्रदानः प्रधानाचार्य

विकासनगर। सेपियंस स्कूल में शनिवार से सोमवार तक, दो दिवसीय ‘लाइफ चेंजिंग स्टेकेसन’ कैम्प का आयोजन संपन्न किया गया जिसमें कक्षा पांचवीं से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं के लिए इस कैंप को 6 सत्रों में बांटा गया था, जिसमें पहला सत्र ‘स्वस्थ जीवन के लिए दिनचर्या’, दूसरा ‘अच्छी जीवनशैली’, तीसरा ‘हैप्पीनेस प्रोग्राम’, चैथा ‘नैतिक मूल्य’, पांचवा ‘स्पोट्र्स’ जबकि छठवां ‘फन सेशन’ रखा गया था।
कैंप का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्षा इंदिरा रानी सपरा तथा विद्यालय प्रबंधक रवि कांत सपरा द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर अग्रसर रहने, समय के सदुपयोग, लक्ष्य को निर्धारित कर चलना तथा समाज के एवं सभी के प्रति सद्भावना रखना आदि शुभकामना संदेशों के माध्यम से किया गया। हरबर्टपुर स्कूल प्राचार्या रश्मि गोयल तथा विकासनगर प्राचार्य नवीन तनेजा ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में इस तरह के कैंप्स का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास को पुख्ता ही नहीं करते बल्कि उसे बहुत कुछ सीखने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा, विकासनगर प्राचार्य नवीन तनेजा, हरबर्टपुर प्राचार्या रश्मि गोयल, उपप्राचार्या गीता नेगी ने समस्त अभिभावकों सहित नेहा कोठारी, मानसी परमार, अपर्णा शर्मा, उमा पुंडीर, नीरज प्रकाश, रूपाली भारद्वाज, पारुल, बबली पुंडीर, मिशिका, वंदना रावत, मोनिका शर्मा, दीपू शर्मा, प्रियंका जायसवाल, शिम्पी गुरुंग, आरती, संजना, रेशमा, संगीता शर्मा, सुमालती उनियाल, रवि कुकरेती, गुरदीप, सतीश, रेनू, श्रेया, एकांत, देवेंद्र, मेघा गुप्ता, संजय क्षेत्री, संजय चैहान आदि मौजूद रहे।
/