October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

वैस्टीज मैनेजमेंट कंपनी ने किया ‘अवार्ड फार एक्सीलैंस’ का आयोजन

90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं हुई सम्मानित

विकासनगर। वैस्टीज मैनेजमेंट कंपनी की कोर टीम द्वारा ‘अवार्ड फार एक्सीलैंस’ का आयोजन विकासनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चैहान थे।
कार्यक्रम में शिक्षा सत्रा 2022-23 में जिन बालक बालिकाओं ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए उन्हें विधायक मुन्ना सिंह चैहान व ब्लाक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू और कंपनी की कोर टीम द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कोर टीम से अजय कुमार, विशम्बर ठाकुर, रमेश पुंडीर, अंजना, मेघा, विक्रम, रामदेव, अनिल डोगरा, आशीष, अशोक डोगरा, बाल किशन, डेविड पारिकर, ब्रांच मैनेजर प्रदीप रावत, किसान सेवा सहकारी समिति हरबर्टपुर जितंेद्र कुमार, सभासद हरबर्टपुर अखिल गोयल आदि मौजूद रहे।