टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० मगरौं में एक दिवसीय आपदा संबंधी त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं, विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 120 व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी। खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य अवनेंद्र सिंह यादव द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।
जीआईसी मगरो के छात्रों को दिया गया आपदा राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण

More Stories
चार दशक से 440 परिवारों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक
12 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन चारधाम यात्रा
सिद्धचक्र महामंडल विधान से गूंजा जैन भवन