देहरादून । निरंकारी भवन में मिले चौकीदार और सेवादार के शव खून में सने थे। शवों की हालत पुलिस भी न देख पाई।

शुक्रवार सुबह संत निरंकारी सत्संग भवन के कैंपस में दो सेवादारों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों निरंकारी सत्संग भवन में सेवादार थे। वहीं पुलिस इस मामले में दुर्घटना से भी इंकार नहीं कर रही है।
डीआईडी पुष्पक ज्योति का कहना है कि शवों के चेहरे पर चोट के निशान हैं। साथ ही एक शव पर वाहन भी चढ़ा है। ऐसे में अब स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
घटना नेहरुकोलोनी थाना क्षेत्र के हरिद्वार बायपास रोड स्थित भवन का है। वहीं एक मृतक चौकीदार कमल रुद्रप्रयाग का और एक सेवादार सोनू देहरादून के सेवला कलां का बताया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंः गढ़वाल आयुक्त
खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच