देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चैक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा मे निस्वार्थ सेवा की।
उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिको से मुलाकात की तथा उनसे बातचीत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।
News Portal

More Stories
खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए महीनेभर चलेगा जागरूकता अभियान
आगामी मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने विभागों से 7 दिनों के भीतर मांगा माइक्रो प्लान
रानीखेत स्थित को-ऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री के फिर बहुरेंगे दिन