देहरादून। विकासनगर के कालसी तहसील के राजस्व क्षेत्र समाल्टा में खड्ड से एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर स्थित मौका गाड खड्ड में चारा पत्ती लेने गए लोगों ने एक युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा को दी।
राजस्व उप निरीक्षक फोर्स के मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, लेकिन उसमें लॉक लगा हुआ है। एसडीएम हर गिरी गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हत्या समेत सभी एंगल पर जांच की जा रही है।
खड्ड में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

More Stories
नेपाल में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पुण्यकार्ट फाउंडेशन का राहत अभियान जारी
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया
सीएम ने भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की