देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को विशेषतः सिख समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा की त्यौहार हमारे जीवन में उत्साह एवं उमंग लाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस त्यौहार के माध्यम से हमारे समाज में प्रेम, स्नेह का बन्धन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।
News Portal

More Stories
जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास