कोटद्वार। विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में बद्रीनाथ मार्ग स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आशा कार्यकर्ता समेल्लन के अवसर पर पहुंचकर आशा बहनों को संबोधित कर सम्मानित किया। चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ,पौड़ी गढ़वाल और जिला आशा प्रशिक्षण केंद्र आस्था सेवा संगठन पौड़ी गढ़वाल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित आशा सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष ने सभी आशा कार्यकत्रियों को क्षेत्र व समाज के बीच में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में आशा कार्यकत्रियों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु एक अहम कड़ी बताया । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री का लक्ष्य देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और आशा बहनों के माध्यम से ही हम इस कार्य में सफल हो पा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता बिल पास होने की सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया की स्त्री एक जननी है और उसका सम्मान हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पर्यावरण विद सच्चिदानंद भारती, डॉ पारुल गोयल, राकेश चंद्रा, संगीता, अनिता भारद्वाज, महेश्वरी देवी, अनिता गौड़, नीरू बाला खंतवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
स्पीकर ने आशा कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

More Stories
दून कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्लूबेरी फार्मिंग को बनाया जाएगा सफल मॉडल, किसानों के साथ खड़ा रहेगा प्रशासनः डीएम
विभिन्न पदों की सरकारी नौकरी पर 221 अभ्यर्थियों को दी गई नियुक्तिः धामी