News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

राज्यसभा सांसद बलूनी ने किया तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास

पौड़ी। जिला मुख्यालय  में राज्यसभा के सांसद व गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने शुक्रवार को तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है। उन्होंने कहा पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा। कहा कि पार्टी व पीएम ने जिस विश्वास के साथ मुझे प्रत्याशी घोषित किया है, उस विश्वास के साथ जनता के बीच आया हूं। छोटे से गांव के युवा को राज्यसभा भेजा  व लोकसभा का टिकट दिया। यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। देश के शीर्ष पदों पर देवभूमि की अनेक सपूत अहम दायित्व निभा रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी,  विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चैधरी, थराली विधायक भोपाल राम, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, जिला अध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

तीर्थ पुरोहित विरोध प्रदर्शन का रास्ता छोड़कर संवाद के लिए आगे आयेंः शिव प्रसाद ममगाईं

Anup Dhoundiyal

मिशन निदेशक ने की एन.एच.एम. के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा

Anup Dhoundiyal

मोबाइल ऐप के जरिए लोन लेना बना जी का जंजाल

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment