रुद्रपुर। जनपद के किच्छा बाजार स्थित बूट हाउस तीसरे माले में अज्ञात कारणों से आग लग गई।अग्निशमन की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान स्वामी को भारी नुकसान हो चुका था।
किच्छा बाजार स्थित एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अग्निशमन टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान के तीसरे माले में रखा सामान जल कर खाक हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है की आग लगने से दुकान स्वामी को काफी अधिक नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात्रि बाजार स्थित कमल बूट हाउस के तीसरे माले से अचानक धुआं उठने लगा। तुरंत इसकी जानकारी आसपास के लोगों द्वारा दुकान स्वामी पुष्कर राज को दी गई। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पाकर थाना पुलिस और अग्निशमन की टीम एक वाहन के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशन की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई गई, दुकान में रखा पूरा सामान खाक हो चुका था। आग से दुकान का सामान जलकर बर्बाद होने से दुकान स्वामी सदमे में है।
News Portal

More Stories
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के सदस्यों एवं शासन के मध्य बैठक
मुख्यमंत्री ने बनबसा में प्रबुद्धजनों से किया संवाद, योजनाओं पर की चर्चा
ड्रग फ्री उत्तराखंड से विकसित भारत 2047 तक के विषय पर बनबसा में सीएम ने किया युवाओं से संवाद