देहरादून। पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 25 पेटी शराब पकड़ी है। साथ ही कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। जिससे शराब तस्करी की जा रही थी। दोनों शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में देहरादून रोड पर जंगलात बैरियर के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक कार को रोकी। पुलिस को देखते ही कार सवार पसीना-पसीना हो गए। जब कार की तलाशी तो 25 पेटी शराब बरामद हुई। जिसके बाद शराब तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने तत्काल कार सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शराब तस्करों ने अपने नाम अनिल यादव और सुनील निवासी ऋषिकेश, शिवाजी नगर बताए है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल कार को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
शराब की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

More Stories
राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा परिसर में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि
राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी उत्तराखण्ड वासियों को शुभकामनाएं
सीएम धामी ने दी राज्य के शहीद आन्दोलनकारियों को श्रद्धाजंलि