September 4, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

केदारनाथ धाम कपाटोत्सव तैयारी शुरू

उखीमठ। ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से सोमवार 6 मई को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी विग्रह मूर्ति की देव डोली ने प्रथम पड़ाव गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को दानीदाताओं के सहयोग से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भव्य रूप से फूलों से सजाया है। बाबा केदानाथ धाम के कपाट 10 मई को प्रातः 7 बजे दर्शनार्थ खुल रहे हंै।
बीते कल रविवार देर शाम श्री ओंकारेश्वर मंदिर में श्री भैरव नाथ की पूजा अर्चना संपन्न हुई।