News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

मौसम ने बदली करवट, यमुनोत्री धाम में झमाझम बारिश

उत्तरकाशी। रविवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान चला। यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि आधे घंटे से यहां पर तेज बारिश हो रही है। बारिश में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। उधर, जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। यमुनोत्री जा रहे श्रद्धालुओं को रास्ते में फिसलन होने के कारण काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है।

Related posts

बैठकों में लिए गए निर्णयों की अनुपालना समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाएः सीएम 

Anup Dhoundiyal

धूमधाम धाम से मनाया गया भोले महाराज का जन्मोउत्सव,CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी हुये शामिल

Anup Dhoundiyal

महिला पत्रकारों का परिचय सम्मेलन आयोजित, दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment