देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट सेक्रेटरी, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 9वीं गवर्निंग काउसिंल की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आगामी 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक के एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई। विकसित भारत इसकी मुख्य थीम थी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार के सभी विभाग इस बैठक के लिए पूर तरह से तैयार हैं। इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम भी उपस्थित थे।
राज्य सरकार के सभी विभाग नीति आयोग की आगामी बैठक के लिए पूरी तरह से तैयारः मुख्य सचिव

More Stories
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वोपरिः प्रियंका जोशी
युवाओं को जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकारः सीएम
मुख्य सचिव ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की