September 10, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शहीद संजय सिंह पुष्वाण का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

रुद्रप्रयाग। अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा देश में शहीद हुए 39 साल के संजय सिंह पुष्वाण का मंगवलार को रुद्रप्रयाग में अंतिम संस्कार किया गया। संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राफल्स के जवान थे, और भारतीय सेना की तरफ से अंतरराष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल होकर युगांडा गए थे। वहीं पर 10 जुलाई को उनका निधन हो गया था, जिनका पार्थिक शरीर बीते रोज ही उनके पैतृक गांव रुद्रप्रयाग जिले के किमाणा गांव में पहुंचा था, जहां मंगलवार को संजय सिंह पुष्वाण का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती गांव किमाणा निवासी 39 साल के संजय सिंह पुष्वाण पुत्र दौलत सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राफल्स में हवलदार के पद पर थे। इस दिनों उनकी ड्यूटी युगांडा में थी, वो अंतरराष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल होकर युगांडा गए थे।