April 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उत्तराखंड दून सिल्क की मुरीद हई ब्रिटिश डेप्युटी हाई कमिश्नर कैरोलिना रोविट

देहरादून। बिना किसी औपचारिकता के मंगलवार सायं को देहरादून प्रेमनगर उत्तराखंड सिल्क फेडरेशन के मुख्यालय में अचानक ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर कारोलीना रोविट पहुंची। मुख्यालय में उपस्थित कार्मिकों से सामान्य परिचय के बाद उनके द्वारा सिल्क पार्क भवन में प्रस्तावित रेशम घर का अवलोकन किया गया एवं बुनाई कार्यशाला में हैंडलूम पर बन रहे वस्त्रों का निरीक्षण किया गया एवं जानकारी प्राप्त की गई।
उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यमो से दून सिल्क के बारे जानकारी मिल रही थी, इसलिए वे आज अपने उत्तराखंड के दौरे पर सबसे पहले दून सिल्क को ढूंढती हुई पहुंच गई। श्रीमती कारोंलीना ने बताया कि वह हैंडलूम जैसे परंपरागत विधाओं को आगे बड़ाने हेतु क्या योगदान दे सकते हैं इस पर राज्य  शीर्ष स्तर पर चर्चा हेतु आई हैं। श्रीमती कारोलोना ने कववदेपसा की बनी दो स्टॉल क्रय भी की।
इस अवसर पर उन्हें फेडरेशन की और से अंग वस्त्र भेंट किया गया। ब्रिटिश उच्च कमिश्नर के सिल्क पार्क भ्रमण के समय प्रबंधक मातबर कंडारी, प्रधानिक अधिकारी विनोद कुमार एवं टेक्सटाइल इंजीनियर अंकित खाती सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।