पौड़ी। कोटद्वार के कौड़िया से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुए कमेटी संचालक को पुलिस ने यूपी के खुर्जा से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार के कौड़िया निवासी मनोज कंसल उर्फ सोनू चार माह पूर्व लोगों से कमेटी के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया था। सोनू के फरार होने के मामले में लोगों द्वारा हंगामा काटा गया था। बताया जा रहा है बीते बुधवार को कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू की बेटी की टीसी लेने उसका भांजा कोटद्वार पहुंचा था। जिसकी सूचना मिलते ही लोगों ने उसे घेर लिया और मौके पर पुलिस को बुला लिया। जिसके बाद पुलिस ने सोनू के भांजे से पूछताछ की तो उसने बताया कि सोनू की बेटी की टीसी लेने वह उसके स्कूल आया था। बताया कि सोनू खुर्जा में रह रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने खुर्जा पहुंचकर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
कोटद्वार से करोड़ों रुपए लेकर फरार कमेटी संचालक यूपी से गिरफ्तार

More Stories
जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ