News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

कांग्रेस ने हरबर्टपुर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन देवेंद्र बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। शहर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हरबर्टपुर देवेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रधान संसार सिंह तोमर, कांग्रेस नेता यासीन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विकासनगर तिलक भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादास जोशी भी शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कांग्रेस में आज भी वह लोग हैं जिन्होंने जन्म से लेकर मृत्यु तक कांग्रेस का झंडा उठाए रखा, हमें उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है।
माता बहनों के साथ अत्याचार हो रहे हैं और सरकार का मुखिया मौन धारण किए हुए हैं। हमारी माता बहनों को न्याय नहीं मिल रहा है। कांग्रेस उनकी लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केदारनाथ से सोने की चोरी भाजपा सरकार में हुई और सरकार 2 साल बाद अब अपनी चुप्पी तोड़ रही है। उन्होंने कहा केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि केदारनाथ से गई शीला को वापस लाया जाए, जो भी पैसा उस ट्रस्ट द्वारा इकट्ठा किया गया है केदारनाथ मंदिर समिति के अकाउंट में डाला जाए। भाजपा के जो पदाधिकारी महिलाओं के उत्पीड़न में दोषी हैं उन्हें शीघ्र दंडित किया जाए। सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम भी उजागर करें। कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष वह पूर्व मंत्री नव प्रभात ने कहा इन सभी लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी कि हम सब एक साथ मिलकर उनके सपनों को साकार करें और कांग्रेस को मजबूत करें। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा मुझे इस क्षेत्र में कांग्रेस के तीनों ही लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जिस लगन, मेहनत से यह लोग कार्य करते थे आज इस लगन में मेहनत से हम सबको कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र से उनका पारिवारिक नाता है जब भी कांग्रेस को उनके क्षेत्र में जरूरत पड़ेगी कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने किया। इस अवसर पर संबोधन करने वालों में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ब्लॉक अध्यक्ष श्री चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशन, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुंवरपाल रोहित पुंडीर विपुल आशीष पुंडीर ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता की तेज जायसवाल ने की इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर शमी प्रकाश जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल सूफी प्रधान असद उर्मिला गौतम बिना चौहान जावेद सलमान विनय जायसवाल आनंद प्रेम प्रकाश अग्रवाल रमेश आजाद हसानुद्दीन राजीव शर्मा जितेंद्र रावत धीरेंद्र थंड़ियल सुभाष चंदेल बलजीत सिंह वीरेंद्र आनंद डीके बनर्जी द पत्थर के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा महबूब समून आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों

News Admin

प्रदेशभर में धूमधाम से संपन्न हुई गोवर्धन पूजा

News Admin

समाजसेवी राज भट्ट ने सीआईएमएस कालेज क्रियाकलापों को सराहा

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment