November 16, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

प्रसार भारती में संपन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा

देहरादून। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र देहरादून में हिन्दी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में हिन्दी की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. कुमुदिनी नौटियाल थीं। क्लस्टर प्रमुख अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए हिन्दी के प्रचार प्रसार मं आकाशवाणी और दूरदर्शन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जे.पी.पुरोहित ने इस अवसर पर पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विषय में जानकारी दी।
इसके पश्चात आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के अधिकारियोंध्कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर कुमुदिनी नौटियाल ने हिन्दी के प्रचार प्रसार में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के योगदान की सराहना की।
लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होने बताया कि देश भर से आए प्रशासनिक अधिकारी हिन्दी सीखते हैं। उन्होने कहा कि अधिक से अधिक प्रयोग में लाकर हमें हिन्दी भाषा को और मजबूत और रोजगार की भाषा बना सकते हैं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन केन्द्र देहरादून अनिल भारती ने अतिथियों का धन्यावाद ज्ञापित किया। का