News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बाबा साहेब के सपनों के स्वर्णिम युग में आगे बढ़ रहाः अजेय

देहरादून। भाजपा ने देश की रक्षा के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए संविधान सर्वाेपरि का संकल्प लेते हुए संविधान दिवस मनाया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इसको जन जन के मध्य पहुंचाने का आह्वाहन किया। साथ ही कहा, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बाबा साहेब के सपनों के स्वर्णिम युग में आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश मुख्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने 26 नवंबर को 26 जनवरी की तरह महत्वपूर्ण दिवस बताते हुए समाज में उसकी चर्चा को जरूरी बताया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, पूर्ववर्ती कई सरकारों ने इस महत्वपूर्ण दिवस को मात्र कानून दिवस की औपचारिकता तक सीमित रखा। उन्होंने इस उपलब्धि को जनता के बीच पहुंचने से रोका लेकिन हम सबके लिए यह बेहद गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस की घोषणा कर इसे जनसहभागिता से जोड़ दिया है। उन्होंने देश की रक्षा के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे बढ़ते हुए काम करने पर जोर दिया।
उन्होंने सभी लोगों से संविधान के प्रति दायित्व का बोध करते हुए जनमानस के बीच इसकी चर्चा करने की बात कही। जिसके लिए हमे लोगों के बीच बैठना होगा, उन्हें संवैधानिक कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति जनजागरूकता फैलानी होगी। अपनी ऐसी भूमिका को जरूरी बताते हुए कहा, हमे इस तरह विपक्षी नैरेटिव को पूरी तरह समाप्त करना है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में आज बाबा साहेब के सपनों के अनुशार भारत का निर्माण हो रहा है।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, मोदी जी ने संविधान दिवस की घोषणा करना, हम सबके लिए सम्मान की बात है। पिछली सरकारों ने बाबा साहेब के विचारों को दबाने और उनकी पहचान को समाप्त करने का काम किया। लेकिन मोदी जी ने उनके जीवन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण स्थानों को सम्मान देते हुए पंचतीर्थ स्थापित किया है। उन्होंने कहा, बाबा साहेब आंबेडकर ने भारतीय संविधान के रूप में विश्व का सबसे बेहतरीन कानून लागू किया है।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने अपने संबोधन में संविधान के मूल अधिकारों की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा कि संविधान समाप्त करने का काम कांग्रेस ने किया है। देश में आपातकाल लगाया, संविधान की मूल प्रस्तावना को बदला। राजपुर विधायक खजान दास ने कहा, हमे संविधान जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने भारतीय संविधान निर्माण दिवस को लेकर जनमानस में संवेदना, महत्व और जागरूकता स्थापित करने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य द्वारा की गई। संचालन जयपाल सिंह द्वारा की गई।
गोष्ठी में सभी लोगों ने भारत रत्न डाक्टर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक भरत चौधरी, खजान दास, सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, अनुसूचित मोर्चे प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दायित्वधारी डाक्टर देवेंद्र भसीन, विनोद उनियाल, मुफ्ती शमून काजमी, केदार जोशी, विनय रुहेला, कुसुम कंडवाल, शादाब शम्स अनिल गोयल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

एम्स निदेशक और शार्क टैंक जज ने स्टार्टअप सनफॉक्स के पांच जीवनरक्षक उत्पाद लॉन्च किए

Anup Dhoundiyal

कांग्रेस खाते को एसआइटी की क्लीन चिट तय, आइएएस अफसरों से होगी पूछताछ

News Admin

वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की नींवः राज्यपाल

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment