June 25, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए उत्तराखण्ड कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

देहरादून। शुक्रवार को सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए उत्तराखण्उ कांग्रेस ने तिरंगा मार्च निकाला। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस जनों ने घंटाघर,पल्टन बाजार ,डिस्पेंसरी रोड से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।
पहलगाम में आंतकवादी हमले के विरोध में भारतीय सशस्त्र सेना की ओर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करके साहसिक और निर्णायक कार्रवाई की। उसके बाद से पाकिस्तान में फिर से भारत के खिलाफ नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन, भारतीय सेना पाकिस्तान को लगातार करारा जवाब दे रही है। भारतीय सेना के पराक्रम और अदम्य साहस का परिचय दिए जाने व उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने यह तिरंगा यात्रा निकाली है।
इस दौरान कांग्रेस जनों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में में प्रीतम सिंह, गरिमा दसौनी, करन माहरा,प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जयसवाल के साथ कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा भारतीय सशस्त्र सेना की कार्रवाई से देशवासियों के बीच उत्साह का माहौल है. उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने यह ऐलान पहले ही कर दिया था कि आतंकवाद के खिलाफ हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।ं
इंडियन आर्मी जिस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर भारत का बदला ले रही है, उसके लिए सेना के पराक्रम और साहस को सलाम है। सेना के साथ अपनी एकजुटता प्रदशित करने के लिए सभी कांग्रेस जन हाथों में भारत का झंडा लहराते हुए लोगों के बीच जा रहे हैं। जिससे लोगों के बीच अवेयरनेस फैले, सेना के साथ सम्मान का भाव सबके मन में आए।