हरिद्वार। शहर के श्यामपुर थाना क्षेत्र में दो ट्राला वाहनों के बीच टक्कर होने से दोनों वाहन बीच सड़क पर ही पलट गए। हादसे के कारण हाईवे पर पूरी तरह से जाम लग गया। जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां पर एलिफेंट कॉरिडोर का काम चल रहा है और मार्ग काफी संकरा है। जिस कारण एक्सीडेंट होने के बाद मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया और ट्रैफिक का आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया।
एसपी सिटी पंकज गैरोला के मुताबिक, देर रात दो ट्राला वाहनों में रसियाबढ़ में टक्कर हुई थी, जिसके बाद से रास्ता बंद हो गया था। घटना जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया और ट्रैफिक को शुरू कराया। अब हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना रात लगभग 2 बजे की है। घटना के बाद पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया था। फिलहाल अब हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू है।
दो वाहनों की टक्कर के बाद हाईवे पर लगा जाम

More Stories
गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड की गंदगी और प्रदूषण से लोगों को मिलेगी निजात
कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय
परिणामों का प्रभावी आंकलन गुणवत्तापूर्ण डेटा के माध्यम से ही संभवः मुख्य सचिव