News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना राॅटविलर कुत्ते के हमले में गम्भीर रूप से घायल महिला का हाल

देहरादून। खूंखार राॅटविलर कुत्तों के हमले में गम्भीर घायल कौशल्या देवी का उपचार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है। कुत्तों के हमले में कौशल्या देवी बेहर गम्भीर रूप से घायल हो गई थीं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचकर महिला के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने महिला का उपचार कर रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ यश मोहन लाल से बात की। डाॅ यश मोहन लाल व उनकी टीम ने सोमवार को महिला के हाथ की सर्जरी की।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरी की टीम उपचार मंे लगी हुई है। हड्डी रोग विभाग की टीम ने सोमवार को महिला की सर्जरी की है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ह्डडी रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ यश मोहन लाल की देखरेख में कौशल्या देवी का उपचार चल रहा है। डाॅ यश मोहन ने जानकारी दी कि कौशल्या देवी को मेडिकल निगरानी में रखा गया है। ऐसे मामलों में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसलिए पूरी सर्तकता बरती जा रही है। नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टर, हड्डी रोग विभाग के डाॅक्टर व प्लास्टिक सर्जरी के डाॅक्टर मिलकर महिला का उपचार एवम् देखरेख कर रहे हैं। आॅपरेशन टीम में डाॅ यश मोहन लाल, डाॅ अनुपम शर्मा, डाॅ शुभ्रांशू, एनेस्थीसिया टीम से डाॅ पराग व डाॅ मेघना शामिल रहे।

Related posts

चम्पावत में सीएम ने किया 4884.21 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Anup Dhoundiyal

केदार घाटी मे विकास और सनातन के सरंक्षण को जनता देगी मतः सुरेश जोशी

Anup Dhoundiyal

मसूरी में अतिक्रमण ध्वस्त किया गया

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment