गैरसैंण। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भराड़ीसैंण, गैरसैंण में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने गैरसैंण में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए सीएसडी कैंटीन एवं सैनिक विश्राम गृह के निर्माण के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के हितों एवं सुविधाओं के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर राज्यमंत्री राम चंद्र गौड़, कैप्टन प्रेम सिंह, कै. नंदन सिंह, अमन सिंह, सूबेदार महिपाल सिंह, पृथ्वी सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह नेगी सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
गैरसैंण में सैनिक कल्याण मंत्री से पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

More Stories
गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड की गंदगी और प्रदूषण से लोगों को मिलेगी निजात
कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय
परिणामों का प्रभावी आंकलन गुणवत्तापूर्ण डेटा के माध्यम से ही संभवः मुख्य सचिव