रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात भगवान केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर से परवान चढने लग गयी है। मौसम साफ होने पर हर रोज हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री बाबा केदार के दरबार पंहुच रहे हैं।
मानसून सीजन शुरू होने पर केदार धाम की यात्रा थम सी गयी थी और कई दिनों तक यात्रा पर ब्रेक भी लग गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है और रास्ते भी ठीक हैं। ऐसे में यात्रियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। जहां पिछले दिनों कुछ ही संख्या में यात्री धाम पहुँच रहे थे, वहीं अब यात्रियों की संख्या हजारों में है। अभी तक 14 लाख 65 हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
इन दिनों सोनप्रयाग व गौरीकुंड के बीच मोटरमार्ग भी ठीक है और सटल वाहनों का संचालन जारी है। जबकि गौरीकुंड के निकट जिस स्थान पर लगातार भूस्खलन हो रहा था, वहां पर इन दिनों भूस्खलन होना बंद है। ऐसे में यात्रियों को लगातार सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम की ओर भेजा जा रहा है। हालांकि यात्रियों की सुरक्षा के लिये पैदल यात्रा मार्ग सहित यात्रा पड़ावों पर सुरक्षा जवान तैनात किये गये हैं। धाम में यात्रियों की चहलकदमी होने से धाम भी भव्य नजर आ रहा है।
फिर से परवान चढ़ने लगी केदारनाथ धाम की यात्रा

More Stories
गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड की गंदगी और प्रदूषण से लोगों को मिलेगी निजात
कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय
परिणामों का प्रभावी आंकलन गुणवत्तापूर्ण डेटा के माध्यम से ही संभवः मुख्य सचिव