देहरादून। डा. सूर्य प्रकाश भट्ट को नागरिक सुरक्षा देहरादून, दक्षिण प्रभाव के डिवीजन वार्डन बनाया गया है। डा. सूर्य प्रकाश भट्ट पिछले 31 वर्षों तक नागरिक सुरक्षा संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। सेक्टर वार्डन, पोस्ट वार्डन, घटना नियंत्रण अधिकारी, डिप्टी डिवीजन वार्डन के पद पर उन्होंने कर्मठता और ईमानदारी से कार्य किया, जिसके फलस्वरुप उन्हें डिवीजन वार्डन बनाया गया है। एक डिवीजन वार्डन के पास ग्यारह 11 पोस्ट आती हैं, जिसमें देहरादून का आधा शहर होता है। नागरिक सुरक्षा के सभी वार्डन अवैतनिक होते हैं। सभी वार्डन का कार्य हवाई हमले (युद्ध) के समय में आम नागरिक को सुरक्षित करना तथा आमजन को शांति काल में हवाई हमले से बचाने का प्रशिक्षण देना आदि कार्य होते हैं। नागरिक सुरक्षा के नियत्रक, जिला अधिकारी देहरादून होते हैं। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के महासचिव गजेंद्र भंडारी ने संगठन सचिव डॉक्टर सूर्य प्रकाश भट्ट को नागरिक सुरक्षा देहरादून के डिवीजन वार्डन प्रभागीय वार्डन बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डा. सूर्य प्रकाश भट्ट नागरिक सुरक्षा देहरादून दक्षिण प्रभाव के डिवीजन वार्डन बनाये गये

More Stories
सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, विशेषज्ञों ने रोकथाम, संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर
प्रवासी उत्तराखंडियों ने किया लेखक गाँव का भ्रमण, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत से हुए प्रभावित
स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,एक की मौत, दूसरा गंभीर