April 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के धावकों का शानदार प्रदर्शन, दो धावकों ने पूरा किया प्रोकैम स्लैम

विकासनगर। विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के अनुभवी धावकों ने अन्तर्राष्ट्रीय टी0सी0एस0 वर्ल्ड 10 के में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लब का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित दौड़ में क्लब के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्लब के दो धावकों सत्यापाल चौहान ग्राम लखवाड़ और सुनील कुमार रतूड़ी रुड़की ने प्रतिष्ठित प्रोकैम स्लैम को सफलतापूर्वक पूरा कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
प्रोकैम स्लैम पूरा करने के लिए धावकों को एक ही कैलेंडर वर्ष के भीतर चार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख दौड़ों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होता है। इन चार प्रमुख दौड़ों में शामिल हैंः वेदांत दिल्ली हाफ मैराथन, टाटा स्टील वर्ल्ड 25 के कोलकाता
टाटा मुंबई मैराथन और अंतरराष्ट्रीय टीसीएस वर्ल्ड शामिल हैं। विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के सदस्यों द्वारा इस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए प्रोकैम स्लैम का खिताब प्राप्त करना पूरे क्लब के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर क्लब के अध्यक्ष प्रभजोत सिंह ने दोनों धावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में क्लब और अधिक धावकों को इस प्रकार के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। क्लब की इस सफलता से क्षेत्र में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।