जोहानिसबर्ग। भारतीय गोल्फर शुभांकर शर्मा ने फिर से बेहतरीन खेल का नजारा पेश करके जोहानिसबर्ग ओपन के दूसरे दौर में दस अंडर 61 को बेमिसाल स्कोर बनाया। एशियाई टूर में कई टूर्नामेंट में शीर्ष दस में जगह बनाने वाले 21 वर्षीय शुभांकर अब 13 अंडर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।
वह फिनलैंड के टापियो पुलकानेन से केवल एक शाट पीछे हैं। यह प्रतियोगिता दो कोर्स (पार 72 के फायरहोर्न और पार 71 वाले बुशविलो) पर खेली जा रही है।

More Stories
लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
दून विश्वविद्यालय के थिएटर विभाग से जुड़े दो कलाकारों को वाईयूसीए में सम्मानित किया गया