देहरादून: नंदा की चौकी के पास पेट्रोल पंप के सामने अचानक एक चलती कार में आग लग गई। शुक्र रहा कि कार में बैठे लोग समय रहते कार से बाहर निकल आए, नहीं हो बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार दून से विकासनगर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक के शव कुमार पचौरी निवासी डांडा मोहल्ला अपनी फिएट कार से दून से विकासनगर परिवार सहित शादी समारोह में जा रहे थे। नंदा की चौकी से कुछ आगे पेट्रोल पंप के नजदीक अचानक पीछे से उनकी कार के धुआं उठने लगा।
धुआं देख कार में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्होंने कार सड़क किनारे लगाई और नीचे उतर गए। जैसे ही वह नीचे उतरे, आगे तेजी से कार में फैल गई और देखते ही देखते पूरी कार आग का गोला बन गई। जलती हुई कार देख आसपास से गुजर रहे लोग भी वहां एकत्रित हो गए। जिससे हाईवे पर जाम लग गया।
इससे पहले कि आग पर काबू पाया जाता, कार पूरी तरह जलकर कबाड़ हो गई। कार स्वामी ने इसकी सूचना झाझरा पुलिस चौकी में दी है। पुलिस के मुताबिक कार में कुल परिवार के चार लोग थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। जबकि, कार पूरी तरह जल चुकी है।

More Stories
नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी
लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित