नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से लोगों ने नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और विकास एजेंडा में एक बार फिर विश्वास दिखाया है। भाजपा गुजरात में फिर से सत्ता में आने में कामयाब रही है। जबकि हिमाचल में उसने कांग्रेस से सत्ता छिनी है।
जेटली ने ट्वीट किया कि इस जीत से देशभर में लोगों का मोदी सरकार के विकास एजेंडा और नीतियों को लेकर भरोसा और दृढ़ हुआ है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे लोगों के भाजपा के राष्ट्रीय विकास एजेंडा के प्रति विश्वास को दर्शाते हैं।

More Stories
नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी
लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित