रायवाला (देहरादून) : रायवाला गांव में आदमखोर तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार तड़के शौच के लिए गए रायवाला गांव निवासी एक युवक सुनील (28 वर्ष) पुत्र खेम सिंह को तेंदुए ने निवाला बना दिया।
घटना आज सुबह करीब छह बजे की है। गांव मे इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है। क्षेत्र में एक ही महीने के अंदर तेंदुए के जानलेवा हमले की यह तीसरी घटना है।

More Stories
विद्यालयी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान
सहसपुर से होगी ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, कृषि मंत्री गणेश जोशी करेंगे प्रतिभाग