May 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

युवक बिरला घाट से गंगा में कूदा, लापता

हरिद्वार : नैनीताल के रामनगर निवासी एक युवक ने  हरिद्वार के बिरला घाट से गंगा में छलांग लगा दी। उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

सुबह करीब 5:30 बजे लोगों ने बिरला घाट पुल से एक युवक को गंगा में छलांग लगाते देखा। देखते ही देखते वह नजरों से ओझल हो गया। कुछ लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

पुलिस को बिरला घाट से युवक का बैग मिला। इसमें मिले आधार कार्ड  मिला आधार कार्ड में उसका नाम शैलेंद्र बिष्ट (19) पुत्र धन सिंह बिष्ट  निवासी गली नंबर एक रामनगर नैनीताल लिखा हुआ है।

कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि आधार कार्ड के पते पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया है। उनके पहुंचने पर ही आगे की सही जानकारी मिल पाएगी।