March 10, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्वस्थ और खुशहाल जीवन मिलेगा अपनाएं शास्त्रों के ये 3 उपाय

प्रकृति ने हर प्राणी की आयु में भिन्नता रखी है। अगर हम अपने जीवन को अनुशासन में जीएं तो काफी हद तक हम अपनी पूर्ण आयु को अच्छी सेहत के साथ जी सकते हैं। कुछ आसान से उपाय भी हैं, जिन्हें अपनाकर हम सुखी और स्वस्थ जीवन पा सकते हैं।

1- भोजन करने से पहले हाथ-पैर जरूर धोएं

सदैव देवी-देवताओं को धन्यवाद देने के पश्चात ही भोजन ग्रहण करें। कभी भी परोसे हुए भोजन की निंदा नहीं करना चाहिए। भीगे हुए पैरों के साथ भोजन ग्रहण करना शुभ माना जाता है। खाना खाने से पहले दोनों हाथ, दोनों पैर और मुख को अच्छी तरह से धोना चाहिए। इससे आयु में वृद्धि होती है। बिस्तर पर भोजन ग्रहण न करें। भोजन की थाली को हाथ में लेकर खाना न खाएं। टूटे-फूटे बर्तन में भोजन न करें।

2- प्रसन्नभाव से बनाएं भोजन

भोजन बनाने वाले को पूरी तरह से पवित्र होकर भोजन बनाना चाहिए। खाना बनाते समय किसी की निंदा न करें। भोजन करते समय हमारे मन में किसी के प्रति ईर्ष्या, लोभ और क्रोध का भाव नहीं होना चाहिए।

3- दिन में न सोएं

सूर्योदय के समय और दिन में न सोएं। ऐसा करने से आयु क्षीण होती है। घर में यदि कोई अस्वस्थ है तो उसके कमरे में ताजे फूल रखें। इन फूलों को रात में कमरे से हटा दें।

ध्यान दें- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।