श्यामपुर: चंडीदेवी मंदिर से सटे जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव झूलता मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह चंडीघाट चौकी के सामने जंगल में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने फंदे के सहारे पेड़ से झूल रहे शव को नीचे उतारा। बताया कि करीब 30 वर्षीय मृतक की पहचान नहीं हो पाई। शव करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। एसओ की माने तो प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जंगल में शव मिलने से सनसनी

More Stories
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच
नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी