नैनीताल- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 18 मई शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 9.30 बजे कैलाखान पहुॅचेंगे। जहां से वे कार द्वारा प्रस्थान कर 10 बजे डीएसबी परिसर में आयोजित कुमाऊ विश्वविद्यालय के चतुर्दश दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
जानकारी देते हुये मुख्य मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने बताया कि माननीय मुख्य मंत्री 10 बजे से 12.15 बजे तक डीएसबी में आयोजित कुमाऊ विश्वविद्यालय के चतुर्दश दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरान्त 12.20 बजे से 2.45 बजे तक राजभवन में आयोजित दोपहर भोज में प्रतिभाग करेंगे, तत्पश्चात 2.45 बजे राजभवन से कार द्वारा प्रस्थान कर 2.55 बजे कैलाखान हैलीपैड पहुॅचेंगे जहां से वे हैलीकाप्टर द्वारा देहरादून के लिये प्रस्थान करेंगे।

More Stories
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त
हल्द्वानी में कांग्रेसियों का व्यवहार, राहुल की अराजक राजनीति का विस्तारः भट्ट
श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब