कोटद्वार, पौड़ी : लालढांग रेंज के अंतर्गत हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है।
दुग्गड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम नाथुखाल निवासी भोपाल सिंह भंडारी (52 वर्ष) गांव के अन्य लोगों के साथ गांव से सटे लालढांग रेंज के जंगल में गए हुए थे, जहां उन पर हाथी ने हमला कर दिया। अन्य ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
देर शाम ग्रामीण भोपाल सिंह की तलाश में जंगल गए, जहां भोपाल सिंह का शव मिला। रेंज अफसर बिंदर पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया जा रहा है।

More Stories
प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरितः सीएम
विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य बन रहा उत्तराखंडः महाराज
क्षमावाणी महापर्व में गूंजा विश्व मैत्री का संदेश, पूर्णमति माताजी ने कहा-क्षमा हृदय से करने का भाव रखें