टिहरी: भिलंगना वन रेंज के अंतर्गत घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर सड़क किनारे गुलदार का शव पड़ा मिला। वन विभाग के मुताबिक किसी वाहन से टकराने से उसकी मौत की वजह मानी जा रही है।
गैस गोदाम से करीब 500 मीटर की दूरी पर सुबह लोगों ने गुलदार का शव देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मचारी उसे पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय ले गए।
रेंज अधिकारी एसएस नेगी ने बताया की प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से गुलदार की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि तीन वर्षीय इस मादा गुलदार के दांत व नाखून आदि सुरक्षित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनु लोक’ गौशाला का लोकार्पण किया
प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की भेंट
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक