June 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उत्तराखण्ड

योजनाओं को तैयार करते समय प्रवासी नागरिकों का ध्यान रखा जाए -सतपाल महाराज ने लम्बे समय से एक ही स्थान पर डटे अधिकारियों का ब्यौरा तलब किया देहरादून, आजखबर। उत्तराखंड के जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने आज जलागम निदेशालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि जितनी भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं उनमें उत्तराखंड आए प्रवासी नागरिकों और बेरोजगारों को भी उन योजनाओं से जोड़कर उन्हें भी इसका लाभ दिया जाए। जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने इन्दिरा नगर स्थित जलागम निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर जलागम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल सहित पूरे उत्तराखंड में ग्रोथ सेंटरों की संख्या वह उनकी अद्यतन स्थिति की भी जानकारी उन्हें तत्काल उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जलागम के कार्यक्षेत्र को बढ़ाया जाए ताकि उत्तराखंड आये प्रवासियों सहित सभी बेरोजगारों को प्रोत्साहित किया जा सके। सतपाल महाराज ने कहा कि अक्सर देखने में आ रहा है कि जलागम के उच्च अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात है ऐसा नहीं होना चाहिए। किसी भी अधिकारी को यदि फील्ड का चार्ज दिये जाने से पूर्व पत्रावली अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करना आवश्यक है। जलागम मंत्री ने कहा कि मुख्यालय में संविदा पर तैनात अधिकारियों सहित ऐसे अधिकारियों का भी विवरण उन्हें उपलब्ध करवाया जाए, जिनकी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए जलागम मंत्री ने कहा कि जलागम परियोजना के अंतर्गत ग्रामों में जो सोलर सिस्टम लग रहे हैं उसमें स्थानीय विक्रेताओं को लाभ सुनिश्चित किया जाए। सतपाल महाराज ने बताया कि लगभग 334 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करते हुए समग्र जलागम उपचार का कार्य किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु कुल 208.16 करोड के बजट में से 84.67 करोड़ अवमुक्त हो चुका है। विभाग द्वारा निर्बल वर्ग आय अर्जक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि जल संरक्षण, संभरण एवं जल स्रोतों के उपचार हेतु किये जा रहे कार्यों के परिणाम स्वरूप 1485 जल स्त्रोतों के उत्सर्जन में 22 से 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कृषि क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा विकास एवं कृषि उत्पादकता में भी 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सौर ऊर्जा का प्रयोग करके 144 हेक्टेयर बारानी कृषि क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बेमौसमी उच्च मूल्य फसलों को बढ़ावा देने हेतु पाॅली हाउस एवं पाॅली टनल का निर्माण किया जा रहा है जिससे उत्पादन अधिक होने एवं बेमौसम में उत्पादक के विक्रय से कृषकों की अधिक नियमित आय होना सुनिश्चित हुआ है। जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि निर्मल आए कोष गतिविधि के अंतर्गत 65.10 लाख की वित्तीय सहायता से गैर कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों में कुल 99.90 लाख की आमदनी हुई है। समीक्षा बैठक में श्री सनातन, परियोजना निदेशक जलागम (गढवाल), नीना ग्रेवाल, अपर निदेशक जलागम परियोजना सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

-सतपाल महाराज ने लम्बे समय से एक ही स्थान पर डटे अधिकारियों का ब्यौरा...

कांग्रेस व बीजेपी छोड़ दर्जनों महिलाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन देहरादून, आजखबर। कांग्रेस और बीजेपी छोड़ कर दर्जनों महिलओं ने आज प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दमान थाम लिया। उन्होेनेे पार्टी की नीतियों में आस्था दिखाते हुए वादा किया कि इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार ही आएगी। सदस्ता लेने वाली महिलाओं ने कहा कि वे अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों को कार्यो को देख चुकी और बार बार उन्हे मौका दिया प्रदेश चलाने का। देहरादून राजधानी हो कर भी वे जब यहां पर सुविधाएं नहीं दे सकते तो बाकी प्रदेश का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि वे अब आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रहे है। महिलाओं का एक सुर में यह कहना था कि वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का कार्य दे रहे है जो कि काबिले तारीफ है। यदि भाजपा के होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके कार्यों को फाॅलो करने की बात करे है तो यह बाकी सरकारों के लिए शर्म की बात है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्त एवं प्रभारी कैंट विधानसभा आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह उनके लिए हर्ष की बात है कि लोग स्वयं भी अब तीसरा विकल्प ढूंढ रहे है। यह देख कर प्रदेश में और खासतौर से राजधानी कार्य कर रहे प्रदेश कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है। श्री आनंद ने इस मौके पर महिलाओं को सेनेटरी पैडस भी वितरित किए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली दर्जनों महिलाओं में शबाना, मिथिलेश देवी, पिंकी देवी, शीला देवी, कौशल्या, सरिता देवी, मधुबाला, पूजा शर्मा, राम श्री, नंदरानी, इंदु देवी,पूनम, पुष्पा शर्मा, रचना, लक्ष्मी, रेनू चैधरी आदि शामिल थीं।

देहरादून। कांग्रेस और बीजेपी छोड़ कर दर्जनों महिलओं ने आज प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह...