विशाखापतनम। आंध्र प्रदेश में विशाखापतनम एयरपोर्ट पर वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हमलावर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। रेड्डी की बांह पर वार किया गया, जिसके बाद काफी खून बहने लगा। पुलिस इस व्यक्ति को लेकर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना से एयरपोर्ट पर वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त जगह मोहन रेड्डी एयरपोर्ट लाउंज में बोर्डिंग पास का इंतजार करने आए थे। इस दैरान एक अनजान युवक उनके पास आया और सेल्फी खिंचवाने की गुजारिश करने लगा। इस दौरान इस शख्स ने अचानक जगन मोहन पर हमला कर दिया। हमलावर को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
नहीं रहे आलंपिक पदक विजेता दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा
उत्तराखंड शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून और बागेश्वर के डीएम बदले
मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, अपने कई विभाग सहयोगी मंत्रियों को सौंपे